धरमजयगढ़ में कांग्रेस संगठन के विस्तार की बड़ी पहल, छाल मंडल का गठन सम्पन्न

छाल में हुई पहली संगठनात्मक बैठक, सेक्टर और मंडल स्तर पर तैयार हो रही कांग्रेस की सशक्त टीम
अगस्त को वृंदावन मंदिर में होगा अगला बड़ा जुटान, सभी मंडल-सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में नई पहल की गई है।
शनिवार, 3 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के निर्देश और विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में छाल मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ द्वारा वृंदावन मंदिर प्रांगण, छाल में आयोजित की गई, जहां सेक्टर और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की रणनीति तैयार की गई।
संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीति बनी
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर ने की, जबकि संचालन ब्लॉक प्रभारी यतीश गांधी और जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रवक्ता दीपक मंडल ने किया। इस दौरान बूथ, सेक्टर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर ज़ोर दिया गया।
विधायक राठिया ने कहा— “कांग्रेस एक विचारधारा है, सिर्फ पार्टी नहीं”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा और मज़दूर वर्ग की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करें।
5 अगस्त को वृंदावन मंदिर में फिर जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अन्य सेक्टर और मंडलों के गठन के लिए अगली बैठक मंगलवार, 5 अगस्त को वृंदावन मंदिर, छाल में आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
छाल मंडल कांग्रेस कमेटी में सर्वसम्मति से नियुक्त हुए पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति से छाल मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर नीलाम्बर राठिया, रमेश अग्रवाल, डी.एल. ग्वालवंशी, जनपद सदस्य रोहणी पटेल, पुनीत राठिया, दिलीप सारथी, संतोष पांडेय, नारद राठिया, उमाशंकर राठिया, ताम्रध्वज नायक, मयाराम राठिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






