Uncategorised

पिकरीपाली की बेटी दीप्ति जांगड़े ने रचा इतिहास, नीट में 108वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा तहसील से कुछ किलोमीटर दूर बसे पिकरीपाली गांव की बेटी दीप्ति जांगड़े ने अपनी लगन और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया 108वीं रैंक प्राप्त की और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में एमबीबीएस के लिए चयनित हुईं।

गांववासियों और क्षेत्रवासियों ने दीप्ति की इस सफलता को न सिर्फ व्यक्तिगत गौरव, बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान और प्रेरणा की उपलब्धि बताया। ग्रामीणों का कहना है कि दीप्ति अब केवल डॉक्टर बनने की राह पर नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र की तमाम बेटियों के लिए उम्मीद और प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं।

दीप्ति के माता-पिता और परिवारजनों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए गुरुजनों, ग्रामीणों और सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।

अपनी सफलता पर दीप्ति जांगड़े ने कहा – “यह उपलब्धि मुझे माता-पिता, बड़े भाई के आशीर्वाद और गांववालों की दुआओं से मिली है। मेरा सपना है कि एक अच्छा चिकित्सक बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करूं। मेरे परिवार और स्थानीय लोगों ने मुझे हर कदम पर हौसला और ताक़त दी। अब मैं उनके विश्वास को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।”

दीप्ति की यह कामयाबी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है और गांव का हर व्यक्ति खुद को इस उपलब्धि का सहभागी मान रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button