Uncategorised

ईद मिलादुन्नबी के सादगी के साथ सफल आयोजन के लिए गठित की गई सिरतुन्नबी कमेटी का गठन,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


सर्वसम्मति से हाजी शेख मुबस्सिर को बनाया गया अध्यक्ष,

रायगढ़। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के जामा मस्जिद में एक अहम बैठक रखी गई। जिसमे शहर के सभी मस्जिद के प्रमुखों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिरतुन्नबी कमेटी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बता दें इस वर्ष पैगम्बरे इस्लाम की 1500 वीं जयंती मनाई जाएगी। जिसे पूरे सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

रायगढ़ सिरतुन्नबी कमेटी की जामा मस्जिद में एक अहम बैठक कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के सभी मोहल्ले से निकाले जाने वाले जुलूस की रूपरेखा तय की गई।  बैठक में तय किया गया कि पूरे सादगी के साथ सभी मोहल्ले से जुलूस निकलकर चांदनी चौक में इकट्ठा होंगे। जहां से एक साथ बड़े ही शान शौकत के साथ चांदनी चौक से एकजुट होकर जुलूस पूरे शहर से होते हुए वापस चांदनी चौक में खत्म होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सिरतुन्नबी कमेटी के  अध्यक्ष के साथ कमेटी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं सम्मान किया गया।

बैठक में इस बात का प्रमुखता से निर्णय लिया गया कि आलम के आखरी नबी पैगंबर ए इस्लाम की जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पूरे इस्लामिक तरीके से आयोजन होगा। इसमें पावर जोन धूमाल आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित होगा और सादगी के साथ पैगंबर मोहम्मद सलल्लाहो अलैहे वस्सल्लम की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकाली जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button