रायगढ़ में ‘क्लैरिटी डायग्नोस्टिक्स एंड आई केयर’ का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा मरीजों को लाभ

रायगढ़ । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायगढ़वासियों को एक बड़ी सौगात मिली। सिविल लाइन, सत्तीगुड़ी चौक (कलेक्टर बंगला के सामने) स्थित ‘क्लैरिटी डायग्नोस्टिक्स एंड आई केयर’ नामक अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा— “समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि लोगों को समय पर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इस प्रकार का आधुनिक केंद्र न केवल रायगढ़ बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।”
केंद्र ने उद्घाटन के साथ ही अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिनमें शामिल हैं:
आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं – 5D सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे एवं सभी प्रकार की रक्त जांच।
नेत्र देखभाल सेवाएं – मोतियाबिंद और फेको सर्जरी सहित आंखों से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज व ऑपरेशन।












