Uncategorised

रायगढ़ : बीजेपी पार्षद और पीडीएस दुकानदार के बीच विवाद, गाली-गलौज का मामला थाने पहुंचा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। वार्ड नंबर 21 में उस समय राजनीतिक हलचल मच गई जब क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद अजय शंकर मिश्रा और राशन दुकान (पीडीएस) संचालक, भाजपा नेता सीताराम विश्वकर्मा के बीच आपसी विवाद और गाली-गलौज का मामला सामने आया। यह घटना 26 जुलाई, शनिवार की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत अब चक्रधर नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

समय पर दुकान खोलने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, पार्षद अजय शंकर मिश्रा ने शनिवार को सीताराम विश्वकर्मा को फोन कर राशन दुकान समय पर खोलने की बात कही। इस पर दुकानदार ने नाराज़गी जताते हुए पार्षद से फोन पर ही अशोभनीय भाषा में गाली-गलौज शुरू कर दी।

मोबाइल स्पीकर पर हुआ संवाद, कई लोगों ने सुनी बात
घटना के दौरान पार्षद ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर रखा था, जिससे आसपास मौजूद अन्य लोग भी पूरी बातचीत सुन सके। गालियों से आहत होकर पार्षद ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

चक्रधर नगर थाने में एफआईआर दर्ज
पुलिस ने पार्षद के आवेदन पर जांच करते हुए दुकानदार सीताराम विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला विवेचना में लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
दोनों पक्षों के भाजपा से जुड़े होने के कारण यह मामला अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। वार्डवासियों में भी इस घटना को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

नजरें अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी
अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या यह मामला केवल कानूनी दायरे में रहेगा या पार्टी के भीतर भी कोई अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button