Uncategorised

रेडक्रॉस सोसायटी ने सेवा और प्रशिक्षण कार्यों से जीता विश्वास

Advertisement

रायगढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी समाज के जरूरतमंद और असहाय वर्गों की सेवा में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा नियमित रूप से व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर बेड, कृत्रिम अंग, नि:शुल्क दवाएं, एंबुलेंस सुविधा, फिजियोथेरेपी सेवाएं, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी तथा सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले के फैक्ट्री वर्कर्स, वाहन चालकों, नगर सैनिकों, अस्पताल स्टाफ, माइन्स व रेलवे कर्मचारियों, साथ ही स्कूल-कॉलेजों के यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स और आम नागरिकों को प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अगस्त माह में रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर डॉ. अविनाश गुप्ता और डॉ. गुलशन सिदार द्वारा मां शाकंभरी स्टील्स प्रा.लि. सम्बलपुरी में 10 कर्मचारियों तथा नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड तराईमाल में 60 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इसी क्रम में हरियाणा राज्य शाखा द्वारा 22 से 28 अगस्त तक कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पंजाबी धर्मशाला में इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप फॉर बॉयज आयोजित किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य की 26 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। शिविर में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल आयोजन भी हुए, जिनमें छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।

रायगढ़ जिले से बटमूल आश्रम महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स नीजू दास और रितेश बेहरा का चयन इस शिविर में भागीदारी के लिए किया गया। उनका चयन प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल और यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. विक्रांत गुप्ता की अनुशंसा पर हुआ। सचिव एवं प्रभारी अधिकारी द्वारा दोनों विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री और गणवेश उपलब्ध कराकर शिविर हेतु रवाना किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button