जनवरी के आखिरी सप्ताह में बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, ठंड से मिल रही राहत, दिन के तापमान में बढ़ोतरी

जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मौसम में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में जहां पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर था, अब वहां लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलती नजर आ रही है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास जरूर बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कमजोर पड़ेगी।
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं रहने वाली।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के ऊपर करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसका असर छत्तीसगढ़ में सीधे तौर पर कुछ दिनों बाद दिखाई देगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ मेघगर्जन हो सकता है। वहीं 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते 31 जनवरी से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई गई है।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-1434491883678358&output=html&h=250&slotname=8568719729&adk=1949682252&adf=179341272&pi=t.ma~as.8568719729&w=320&lmt=1769397260&format=320×250&url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Fjanuary-last-week-weather-update-chhattisgarh-western-disturbance-rain-temperature-rise-hjk-11030605&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTMuMC4wIiwiIiwiU00tQTAzN0YiLCIxNDQuMC43NTU5LjkwIixudWxsLDEsbnVsbCwiIixbWyJOb3QoQTpCcmFuZCIsIjguMC4wLjAiXSxbIkNocm9taXVtIiwiMTQ0LjAuNzU1OS45MCJdLFsiR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjE0NC4wLjc1NTkuOTAiXV0sMF0.&abgtt=6&dt=1769400127306&bpp=23&bdt=3923&idt=-M&shv=r20260121&mjsv=m202601200101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D1cebc96d0f585c1a%3AT%3D1769400041%3ART%3D1769400041%3AS%3DALNI_MbnOHwp1kO5nnaYlw3iksDnOfcCBQ&eo_id_str=ID%3D3ee5b1a8085f19be%3AT%3D1769400041%3ART%3D1769400041%3AS%3DAA-AfjabP0dPlcCQlTDmhameCZs3&prev_fmts=0x0%2C320x250&nras=1&correlator=7157368006291&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=45&u_h=854&u_w=385&u_ah=854&u_aw=385&u_cd=24&u_sd=1.875&dmc=4&adx=32&ady=1841&biw=384&bih=725&scr_x=0&scr_y=53&eid=31084128%2C95378426%2C95380937&oid=2&pvsid=5865906407215948&tmod=844251080&uas=1&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C385%2C0%2C384%2C726%2C384%2C725&vis=1&rsz=%7C%7CeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=0&bc=31&bz=1&bisch=0&blev=0.56&ifi=3&uci=a!3&btvi=2&fsb=1&dtd=602
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। ठंड के मुकाबले अब लोगों को दिन में पंखे चलाने की जरूरत भी महसूस होने लगी है।
रायपुर का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी समेत पूरे मैदानी इलाकों में अब ठंड का असर तेजी से खत्म होगा।
किसानों और आम लोगों के लिए संकेत
मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। जिन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, वहां फसलों को कुछ हद तक फायदा मिल सकता है। वहीं आम लोगों के लिए यह संकेत है कि अब सर्द कपड़ों की जरूरत धीरे-धीरे कम होने वाली है।












