छत्तीसगढ़

सुबह की सैर के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल झपट्टा, राजधानी की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह हुई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल झपटमारी का शिकार हो गए। बाइक सवार एक युवक उनका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और अचानक उनका मोबाइल फोन झपटकर तेजी से फरार हो गया। घटना के समय वह अकेले थे।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

राजधानी में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं से चिंता

रायपुर में हाल के दिनों में मोबाइल लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी पंडरी क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया था। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button