रायगढ़

एसबीआई के एग्रीकल्चर ब्रांच की सुरक्षा डूबी अंधेरे में…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-25.10.25- शहर के मध्य बेलादूला,सिंधी कॉलोनी स्थित एसबीआई की एग्रीकल्चर ब्रांच जो कि बीएसएनएल ऑफिस के ठीक सामने प्रथम तल पर है साथ ही पार्किंग में एटीएम भी स्थित है जिसकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही है मामला यह है कि एसबीआई की इस ब्रांच के ठीक नीचे बैंक की खुली,सार्वजनिक पार्किंग है जो की पिछले 15 दिनों से दो अंधेरे मॆ डुबी हुई है अब इसे सुरक्षा में चुक ना कहे तो क्या कहे?

2 दिन पूर्व हमारे संवाददाता ने बैंक के जवाबदार व्यक्ति से बात की जिस पर उन्होंने कहा कि नीचे की पार्किंग के जवाबदारी बिल्डिंग के मालिक की है जहां रोशनी की व्यवस्था उन्हें करनी चाहिए,कई बार बोलने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है वर्तमान में हमारे मैनेजर छुट्टी पर हैं उनके आने पर जानकारी दी जाएगी।

अब सवाल यह है कि अगर बैंक मैनेजर छुट्टी पर है तो क्या बैंक की सुरक्षा किसके भरोसे? चुकी बैंक चक्रधर नगर थाने के अंतर्गत आता है तो थाने को उक्त मामले पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और बैंक तथा कमर्शियल कंपलेक्स के मालिक पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे बैंक तो सुरक्षित हो वरना आज दिनांक तक बैंक की रैकी कर घटना होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button