Uncategorised

अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग पर रायगढ़ में अग्रवाल समाज का प्रदर्शन, समझाइश के बाद धरना समाप्त

Advertisement

रायगढ़। रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा अग्रसेन महाराज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रायगढ़ में अग्रवाल समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। इसी सिलसिले में समाज के युवक गोपाल बापोड़िया ने एसपी ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।

गोपाल बापोड़िया हाथ में तख्ती लेकर अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनकी मांग का समर्थन करने समाज के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

लगभग 6 घंटे तक चले इस धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने कई बार समझाइश दी। आखिरकार देर शाम गोपाल बापोड़िया ने अधिकारियों की अपील पर धरना समाप्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button