Uncategorised

दीपावली छुट्टियों में घर बंद पाकर चोरों ने किया हाथ साफ, ADPO के घर से 75 हजार का सामान पार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने JMFC न्यायालय में पदस्थ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खरसिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में चोर लगभग 75 हजार रुपये का सामान ले उड़े, जिसमें सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामग्री शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के समीप मदनपुर में रहने वाली 53 वर्षीय अंजु गुप्ता 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश पर अपने परिजनों से मिलने सिंगरौली (मध्य प्रदेश) गई थीं। लौटने पर जब उन्होंने घर का ताला खोला, तो अंदर अंधेरा देखकर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर जांच करने पर पता चला कि चोर घर की बिजली वायरिंग और पावर प्लग तक उखाड़कर ले गए हैं। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में घुसे चोर अलमारी तोड़कर 45 हजार रुपये के सोने के जेवर, 20 हजार रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये के अन्य सामान समेत कुल 75 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गए। कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

घटना के बाद अंजु गुप्ता ने आस-पड़ोस में पूछताछ कर सुराग तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने खरसिया पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button