Uncategorised

रायगढ़ : तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर पलटी, 7–8 यात्री घायल—चालक के खिलाफ FIR

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ जिले में देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जहाँ झारखंड जा रही यात्री बस तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के गेरसा-आमापाली के पास हुआ, जिसमें 7 से 8 यात्री घायल हो गए।

घटना सोमवार शाम की है। रायगढ़ से जपला (झारखंड) जा रही बदन बस रोज़ की तरह शाम 5 बजे केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से रवाना हुई थी। रात लगभग 8 बजे बस जब गेरसा-आमापाली के बीच पुलिया के पास पहुँची, तब चालक ने तेज और असावधानीपूर्वक ड्राइविंग करते हुए बस को सड़क से बाईं ओर उतार दिया, जिससे वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया।

बस में 45–50 यात्री सवार थे। घायलों में विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोट आई। अन्य यात्री भी हल्के रूप से घायल हुए हैं।

112 की त्वरित मदद

हादसे के बाद यात्री राहुल कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

बस चालक पर FIR दर्ज

हादसे में घायल राहुल कुमार चंद्रवंशी (निवासी—कुशा नारायणपुर, पलामू, झारखंड) की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ
धारा 184-LKS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button