
धमतरी जिले में प्रशासन ने गुरुवार को सोरम स्थित फूलमानी राइस मिल और धमतरी शहर की अशोक राइस मिल पर छापा मारा। दोनों मिलों से लगभग 22 हजार क्विंटल धान और 10 हजार क्विंटल चावल जब्त किया गया। इन अवैध भंडारण की कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह कार्रवाई जिले में खाद्य सुरक्षा और बाजार नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस बड़े छापे में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मार्कपेड और मंडी बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दोनों मिलों में नियमों का उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में धान और चावल का अवैध भंडारण किया जा रहा था। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसे अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में निगरानी तेज, भविष्य में कड़ी कार्रवाई का ऐलान
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य मिलों और व्यापारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में 24×7 निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी नियम के उल्लंघन की अनुमति न मिले। यह कदम किसानों और आम जनता के हित की रक्षा के लिए उठाया गया है।












