Uncategorised

रायगढ़ का गौरवशाली चक्रधर समारोह: 40वां अंतर्राष्ट्रीय संस्करण 27 अगस्त से

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। कला और संस्कृति की धरोहर, रायगढ़ का अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध चक्रधर समारोह इस वर्ष अपने 40वें संस्करण में और भी भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल एवं जन सहयोग से आयोजित यह दस दिवसीय उत्सव 27 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 तक रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 7 बजे से होगा।

समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय समापन समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

उद्घाटन दिवस (27 अगस्त)

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी, जिसे स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दिल्ली के पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य और प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

प्रमुख आकर्षण

28 अगस्त: पूजा जैन (कथक), राजनंदिनी पटनायक (ओडिशी), प्रियंका सलूजा (कथक), डॉ. राखी रॉय (भरतनाट्यम) और देविका देवेंद्र एस. (कथक)।

29 अगस्त: राधिका शर्मा व अंजली शर्मा (कथक), गुरु बाला विश्वनाथ (भरतनाट्यम), आरू साहू (लोकगीत), पं. योगेश शम्सी (तबला)।

30 अगस्त: डॉ. लवली शर्मा (सितार वादन), इशिका गिरी (कथक), भूमिसुता मिश्रा व लिप्सा रानी (ओडिशी), श्वेता वर्मा (कथक), पद्मश्री राधेश्याम बारले (पंथी), अनीस साबरी (कव्वाली)।

31 अगस्त: आद्या पाण्डेय (भरतनाट्यम), शैल्वी सहगल (कथक), अन्विता विश्वकर्मा (शास्त्रीय नृत्य), डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा (कथक) तथा कवि सम्मेलन जिसमें चिराग जैन एंड कंपनी व हास्य कवि बंशीधर मिश्रा भाग लेंगे।

01 सितम्बर: डॉ. योगिता मांडलिक (कथक), भूपेन्द्र बरेठ व समूह (कथक), डॉ. विपुल रॉय (संतूर वादन), नितिन दुबे व समूह (लोक गायन)।

02 सितम्बर: काजल कौशिक (कथक), नरेन्द्र गुप्ता (काव्य पाठ), सचिन कुम्हरे (कथक), छाया चंद्राकर व समूह (लोकसंगीत), दीपक दास महंत (तबला)।

03 सितम्बर: अर्नव चटर्जी (गायन), वासंती वैष्णव व समूह (कथक), अजीत कुमारी कुजूर (भरतनाट्यम), निलांगी कालान्तरे (कथक), मनोज प्रसाद (मलखम्ब)।

04 सितम्बर: नित्या शर्मा (कथक), यामी वैष्णव (कथक), मोहित शास्त्री (बांसुरी वादन), गुरू गोपिका वर्मा (मोहिनीअट्टम), कविता वासनिक व समूह (लोकरंग)।

05 सितम्बर (समापन): पद्मश्री डॉ. नलिनी कमलिनी अस्थाना (कथक) और पद्मश्री गायक कैलाश खेर अपनी गायन प्रस्तुति देंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button