छत्तीसगढ़
धर्मांतरण विधेयक का विरोध: जेसीसीजे सुप्रीमो अमित जोगी ने जलाई विधेयक की प्रति, बोले- जल्दबाजी में बनाया कानून

Amit jogi on CG Conversion Bill 2026 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसीजे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने आज गुरुवार को राजभवन पहुंचकर धर्मांतरण विधेयक का कड़ा विरोध किया।
Amit jogi on CG Conversion Bill 2026: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने आज गुरुवार को राजभवन रायपुर पहुंचकर धर्मांतरण विधेयक का कड़ा विरोध किया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने धर्मांतरण विरोधी विधेयक को विधानसभा के वर्तमान सत्र में जल्दबाजी में प्रस्तुत किए जाने पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर बिना बिना सोचे-समझे और व्यापक परामर्श के विधेयक पेश करना लोकतांत्रिक मूल्यों के हिसाब से ठीक नहीं है।








