Uncategorised

प्यार में मिली सज़ा नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा! युवक बचा, प्रेमिका लापता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा। प्यार में डूबे एक प्रेमी जोड़े ने शादी के खिलाफ परिजनों के इंकार से आहत होकर खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने हसदेव नदी पर बने एनीकट से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान युवक को तो पुलिस और गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन प्रेमिका अब तक लापता है।

📍मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार काशी नगर निवासी राहुल का महाराणा प्रताप नगर स्थित अटल आवास कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया था। राहुल के घरवाले शादी के लिए राजी थे, लेकिन युवती का परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

🚨 शादी से इंकार के बाद निराश प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या का कदम उठाया और गिरवा घाट स्थित एनीकट से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से जवानों ने जान जोखिम में डालकर राहुल को बचा लिया।

राहुल ने पुलिस को बताया कि –
👉 वह अपनी प्रेमिका के साथ नदी में कूदा था।
👉 शादी के लिए लड़की के परिवार के इंकार से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया।

💔 फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवती की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। नदी के तेज बहाव और गहराई की वजह से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button