रायगढ़ : राष्ट्रीय बजरंग दल को मिला नया जिला अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में संचालित संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संगठन का संचालन सुचारू रूप से न कर पाने की स्थिति में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
उनके इस्तीफे के बाद नए जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों – संस्थापक सदस्य सुजीत गिरी, विमल चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज बरनवाल – ने कई नामों पर विचार-विमर्श किया। अंततः सर्वसम्मति से विक्रम सिंह के नाम पर सहमति बनी।
प्रस्ताव को प्रदेश संगठन मंत्री (अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद) राहुल एवं प्रदेश संगठन मंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल) विक्रांत शर्मा की स्वीकृति मिलने के बाद विक्रम सिंह को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
विक्रम सिंह को बचपन से ही भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति गहरा लगाव रहा है। कुशल वक्ता और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले विक्रम सिंह से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












