Uncategorised

उड़ीसा ले जाए जा रहे 8 मवेशी मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 80 हजार रुपये के गौवंश सुरक्षित

रायगढ़। कुंजारा क्षेत्र से उड़ीसा की ओर आठ नग गौवंश को पैदल बेरहमी से ले जा रहे तीन आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 80 हजार रुपये मूल्य के मवेशियों को मुक्त कराया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर अटल चौक में घेराबंदी

जानकारी के अनुसार लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति कुंजारा क्षेत्र से गौवंश को पैदल उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमराह स्टाफ के साथ लैलूंगा अटल चौक के पास घेराबंदी की।

कुछ ही देर में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर तीन व्यक्तियों को 8 नग गौवंश को निर्दयता से हांकते हुए पकड़ लिया।

वैध दस्तावेज नहीं मिले, गौशाला भेजे गए मवेशी

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम

मायाराम नागवंशी (45 वर्ष) पिता बघेलराम नागवंशी

सोहन यादव (47 वर्ष) पिता ईश्वर यादव

विद्याधर नागवंशी (36 वर्ष) पिता जितेन्द्र राम
तीनों निवासी थाना बागबहार, जिला जशपुर बताया।


पुलिस द्वारा वैध दस्तावेजों की मांग करने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में 8 नग गौवंश को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया और उन्हें पानी व चारा उपलब्ध कराते हुए सलखिया गौशाला भेजा गया।

कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button