Uncategorised

रायगढ़ में धूमधाम से हुआ रावण दहन, तीन मैदानों में उमड़ी भारी भीड़

रायगढ़ । जिले के मुख्यालय में इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व पर परंपरागत रावण दहन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। शहर के तीन प्रमुख मैदानों—रामलीला मैदान, मिनी स्टेडियम और नटवर स्कूल मैदान—में हजारों की भीड़ जुटी और आतिशबाजी के बीच रावण दहन का दृश्य देखने को मिली।

रामलीला मैदान
सार्वजनिक रामलीला समिति के अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि बीते 59 वर्षों से यहां लगातार रावण दहन का आयोजन होता आ रहा है। इस बार कोसमनारा के कारीगरों ने 55 फीट ऊंची रावण प्रतिमा तैयार की थी। शाम 7 बजे निकाले गए जुलूस के बाद राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया और आतिशबाजी के बीच मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने प्रतिमा का दहन किया।

मिनी स्टेडियम
चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 2012 से मिनी स्टेडियम में रावण दहन हो रहा है। इस बार 45 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई। यहां भी ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और हजारों की भीड़ को संबोधित करने के बाद रावण दहन किया।

नटवर स्कूल मैदान
स्टेशन चौक युवा समिति ने नटवर स्कूल मैदान में 25वें वर्ष रावण दहन का आयोजन किया। इस बार यहां 47 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया था। मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने जनता को संबोधित किया और आतिशबाजी के बीच प्रतिमा का दहन किया गया।

तीनों स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि इस दौरान शहर में यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button