अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन आघात का बड़ा प्रहार: बरभौना जंगल में अवैध महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त, आरोपी फरार

Advertisement

ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, जंगल में चल रहा था अवैध कारोबार

रायगढ़, 23 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना छाल पुलिस ने ग्राम बरभौना के जंगल में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

घेराबंदी कर की गई रेड, पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को आता देख अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके पर किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, किंतु पुलिस ने घटनास्थल से अवैध गतिविधि के प्रमाण जुटाए।

बड़ी मात्रा में महुआ पास नष्ट, निर्माण प्रक्रिया पर तत्काल रोक

पुलिस निरीक्षण में अवैध रूप से बनाई गई भट्ठी और बड़ी मात्रा में महुआ पास बरामद हुआ। अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

जन चौपाल की चेतावनी के बाद ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका

हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। ग्रामीणों को ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई संभव हो सकी। गांव में मुनादी कराकर दोबारा चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक भूपेश राठिया, प्रबंध राठिया, उमेंद्र उरांव और सतीश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button