अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में युवती से छेड़छाड़ का मामला: आरोपी युवक गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसएसपी का सख्त संदेश

Advertisement

युवती से नहानी घर में छेड़छाड़ और मारपीट, विरोध करने पर मां को भी पीटा

रायगढ़, 6 मार्च। रायगढ़ जिले में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घटना 4 मार्च की दोपहर की है, जब आरोपी बृजेश मंहत (लगभग 27 वर्ष) नहानी में घुसकर युवती को नहाते हुए देखने लगा और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को हाथ और थप्पड़ मारे।


मां-बेटी से धक्का-मुक्की, पिता के आने पर आरोपी हुआ फरार

युवती के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इसके बाद आरोपी ने युवती की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। थोड़ी देर बाद पिता के आने पर आरोपी वहां से भाग गया।


महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज और त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 14/2026, धारा 74, 75(2), 77, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। नवपदस्थ थाना प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तुरंत तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया।


आरोपी बृजेश दास मंहत गिरफ्तार, जुर्म स्वीकार किया

गिरफ्तार किए गए आरोपी बृजेश दास मंहत, पिता सुकरीत दास मंहत, निवासी जूटमिल थाना रायगढ़ ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश: महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा जैसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बना रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button