Uncategorised

तमनार वन परिक्षेत्र में दर्दनाक घटना: छह माह के हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के गौरमुड़ी गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। लगभग छह माह के हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में गहरा दुःख फैल गया है।

घटना की जानकारी तब मिली जब ग्रामीणों ने तालाब में शावक को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुँची और शावक के शव को तालाब से बाहर निकाला।

वन अधिकारियों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से 34 हाथियों का झुंड गौरमुड़ी और आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है। इस समूह में कई वयस्क हाथी और छोटे शावक शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि पानी पीने या खेलते समय शावक तालाब के गहरे हिस्से में फिसल गया होगा और बाहर निकलने में असमर्थ रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button