छत्तीसगढ़

कवर्धा में दिल दहला देने वाली घटना — दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर के अंदर फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

चार साल पहले प्रेम विवाह कर की थी शादी

स्थानीय जानकारी के मुताबिक दोनों ने करीब चार साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों पर सस्पेंस

घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष से इनकार किया है।

पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल

⁰इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button