रायगढ़विविध

जिले में मीडिया के विशेष सहयोग के लिये एसपी किये आभार प्रकट .!!लॉक डाउन को लेकर थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई ऑन लाईन मीटिंग …!!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते लोगों की फोटो पुलिस तक पहुंचायेगी पब्लिक

सिंहघोष/रायगढ़-आज दिनांक 04.08.2020 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम में शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्यों से सौजन्य भेंटकर उन्हें मुहिम में बढ़चढ कर हिस्सा लेने एवं अपने न्यूज पेपर, वेब पोटर्ल पर इसे प्रमुख्ता से स्थान देकर सफल बनाने में दिये गये विशेष सहयोग के लिये धन्यवाद दिये और आगे भी जिले की पुलिस, प्रेस और पब्लिक को मिलकर समाज के लिये हितकारी कार्य करना बताये । मीडिया सहयोगियों से रूबरू होने के बाद अपने कार्यालय से उनके द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों की ऑन लाईन मीटिंग ली गई । उन्हें सभी थाना/चौकी प्रभारियों को भी अभियान *"एक रक्षासूत्र मास्क का"* के लिए बधाई दिये । वहीं सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों को इस मुहिम को सफल बनाने में सहभागिता निभाने वाले उनके क्षेत्र के सभी राजनीतिक पार्टी, समाजसेवी, धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकरियों, छोटे-बड़े उद्योगों, समाज प्रमुख, युवा संगठन व वॉलिंटियर्स को रायगढ़ पुलिस की ओर से साधुवाद देने को कहा गया है । मीटिंग में उन्होंने जिले में कोविड पॉजिटिव के बढ़ते आकड़ों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक सख्ती बरतने का निर्देश दिये हैं । उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में रह रहे लोग वहां कार्यरत कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं, ऐसी शिकायतें मिल रही है । ऐसे शिकायतों पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज हो। कम्पलीट लॉक डाउन का प्रभावी रूप से पालन कराया जाये । कंप्लीट लॉकडाउन के दिन थाना/चौकी प्रभारीगण चेक पाइंट लगाकर अकारण घूमते लोगों पर कार्यवाही करें। अपने जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त रखने के लिये उन्होंने रायगढ़ के जागरूक जनता से अपील किये हैं कि जिला प्रशासन के गाईड लाईन का पालन करें, यदि को पालन नहीं करता है तो संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को बतावें तथा सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते व्यक्ति के फोटो खींचकर रायगढ़ पुलिस के व्हाटसअप नम्बर 9479193299 अथवा उस क्षेत्र के संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के व्हाटसअप नम्बर पर शेयर करें । फोटो भेजने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा तथा बैगर मास्क के घूम रहे लोगों की पहचान कर उस पर कार्यवाही की जावेगी ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button