आज का मौसम: बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश, 50 से 60 किमी प्रति घंटा से चलेंगी हवाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हर रोज दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिनभर कड़ी धूप रहती है उसके बाद दोपहर के बाद मौसम बदल जाता है. तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है. कई जगहों पर बीते दिनों ओले भी गिरे. वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं से पेड़ गिरने और ब्लैक आउट की समस्या भी सामने आई. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है.
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम
रायपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं भी चलेगी. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है.
प्रदेश में अगले 5 दिनों का मौसम
पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने, मेघगर्जन की संभावना रहेगी. 11 मई से बादल गरजने की गतिविधी में कमी आएगी. अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव न होने की संभावना है, उसके बाद अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
मौसम संबंधी विशेषताएं और समुद्री जलस्तर की स्थितियां
- मध्य भारत और उससे सटे पश्चिम बंगाल और राजस्थान के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जो हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, डभौर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है.
- एक द्रोणिका डिब्रूगढ़, मेरठ, भीतरी कन्नूर, रायलसिम और शिमला से लेकर उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैला हुई है.
- एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तरी आंतरिक ओडिशा तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है.
- ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण की तीव्रता अब कम हो गई है.
छत्तीसगढ़ में 8 मई को दर्ज तापमान
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.






