छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का बड़ा खेल कारनामा: पुडुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में केरल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा

Advertisement
पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को 55-51 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

रायपुर। पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को 55-51 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टीम ने दबाव में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

सीएम विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि, बेटियों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है और उनकी मेहनत, लगन तथा समर्पण का यह गौरवपूर्ण परिणाम है।

महिला खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल 
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 22 से 29 मई 2026 तक चली। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को महिला खेलों के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button