रायगढ़

विधानसभा ध्यानाकर्षण-विधायक प्रकाश नायक ने jspl द्वारा भूमिस्वामीयों की संख्या की गलत जानकारी व कमला बैराज के मुवावजे लेकर राजस्व मंत्री का किया ध्यानाकर्षण…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा कलमा बैराज से 35 किमी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ियों और किसानों को मुआवजा नहीं दिए को लेकर विधानसभा में विधायक प्रकाश नायक ने राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षण किया। कुछ दिन पूर्व भी इसी सत्र में विधायक इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष सदन में उठा चुके हैं। आज फिर से विधायक प्रकाश नायक इस मामले को पुर जोर तरीके से विधानसभा में उठाया, विधायक ने सदन में कहा कि जेएसपीएल द्वारा नियमो को ताक पर रखकर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। 33 केवी रेल पोल का अनुमति लेकर 66 केवी टावर लाइन से ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा 33 केवी और 66 केवी या उससे ऊपर के टावर लाइन में मुयावजा का निर्धारण अलग अलग किया जाता है। प्रभावित भू स्वामियों की संख्या को लेकर भी कंपनी द्वारा गलत जानकारी दी गई है। विधायक प्रकाश नायक इस मुद्दे पर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों का हित उनके लिए सर्वोपरी है।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सत्यजीत घोष विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने दी ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button