रायगढ़

बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी ठोंकर, दुर्घटना में मां-बेटे की अकाल मौत …।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रक का ड्रायवर पुलिस हिरासत में, थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की घटना ….।।

सिंहघोष/रायगढ़-आज दिनांक 07.10.2020 को थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत नंदेली तिराहा के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।दुर्घटना में बाइक में सवार मां-बेटे अकाल मौत के मुंह में समा गये। जानकारी के अनुसार ग्राम उर्दना डीपापारा में रहने वाला जयसिंह एक्का (40 वर्ष) मोहल्ले के संतोष महंत की मोटर सायकिल हीरो एच.एफ.डिलक्स CG-13-UD-1546 को मांग कर सुबह करीब 09.00 बजे अपनी मां सुंदरी एक्का (65 साल)के साथ अपने गृहग्राम गोपालपुर चंद्रपुर जाने के लिए निकला। सुबह लगभग 09.30 बजे नंदेली तिराहा चौक में ट्रक क्रमांक OD-16-D-9793 ने पीछे से जयसिंह के बाइक को ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना में मौके पर ही बाइक चालक जयसिंह और उसकी मां सुंदरी एक्का मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़,यातायात एवं चौकी प्रभारी जूटमिल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को वाहन से पी.एम. हेतु मरर्चुरी भिजवाये। घटनाकारित ट्रक के चालक को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। घटना के संबंध में ट्रक चालक के विरूद्ध अप.क्र. 199/2020 धारा 304(A) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button