छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे : 1 जुलाई से संचालन की खबर फर्जी, शिक्षा विभाग ने जारी किया स्पष्टिकरण

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से स्कूल खुलने की वायरल खबर को फर्जी बताया है। न ए सत्र के साथ शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा।

CG School Opening Date: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत तय समय पर 16 जून से होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे और कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। विभाग ने सोशल मीडिया पर 1 जुलाई से स्कूल खुलने की वायरल खबर को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया है।

save

1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर फर्जी

स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 1 जुलाई से स्कूल खुलने संबंधी जानकारी प्रसारित की जा रही है, जबकि विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 12 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर के स्कूल 16 जून से खुलेंगे और उसी दिन से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों को बिना सत्यापन के साझा न करने की सलाह दी गई है।

शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा स्वागत

16 जून से प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा। स्कूलों में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। प्रवेश अभियान को सफल बनाने के लिए गांव और शहरों में मुनादी, रैली, पोस्टर और बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल मिलेगी

नए सत्र में पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरित की जाएगी। वहीं बोर्ड परीक्षाओं और स्थानीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल छोड़ चुके बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस

विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने और पांचवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छठवीं कक्षा में नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

fake order 1

प्राइवेट स्कूलों को भी मिलेंगी मुफ्त किताबें

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने कक्षा 1 से 10वीं तक के गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों के लिए भी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त पाठ्यपुस्तकों के वितरण की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रदेश में 12 डिपो बनाए गए हैं, जिनमें 6 स्थायी और 6 अस्थायी डिपो शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button