
गुलदस्ता भेंट कर उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की
रायपुर। छाया विधायक महेश साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पुत्री स्मृति साय को जन्मदिन के अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर स्मृति साय के उज्ज्वल भविष्य, सुखद जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई आत्मीय मुलाकात
इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कौशल्या देवी साय से भी सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
भाजपा नेता और साथीगण भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा नेता हितेश सोनू द्विवेदी, बाल कृष्ण साहू एवं अन्य साथीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।








