रायगढ़

मंत्रोच्चार,हवन,शस्त्र पूजा के साथ पुलिस लाइन में मना शुभ पर्व विजयदशमी ….।शस्त्र पूजन में एसपी सहित सभी अधिकारी हुए शामिल….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाना,चौकी में प्रभारियों ने की शस्त्रों व पुलिस वाहनों की पूजा।

सिंहघोष/रायगढ़-विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा माँकाली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। पुलिस विभाग द्वारा भी अपने शस्त्रों,वाहनों का पूजन विजयादशमी के दिन विशेष रुप से किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढाते हुये पुलिस लाइन उर्दना एवं थाना,चौकियों में शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा रखी गई थी। पुलिस लाइन के शस्त्र पूजन में एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। परम्परागत तरीके से कोत (शस्त्रागार) से हथियारों को बाहर निकाला गया और पूरे विधि-विधान से मंत्रोचारण,हवन के साथ पूजा-अर्चना की गई। हवन में आहुतियां तथा अधिकारियों द्वारा अपने वाहनों को पूजन कराया त्पश्चाात पुलिस लाइन प्रांगण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हर्ष फायर किया गया। शस्त्र पूजन में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह जी द्वारा जिले में शांति एवं कोरोना संक्रमण को शक्ति रूपेण माता दुर्गा शीघ्र विनाश करें ऐसी कामना की गई। इसी प्रकार थाना,चौकियों में प्रभारीगण अपने स्टाफ के साथ शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button