Uncategorised

कबीरधाम धान घोटाला : उपार्जन केंद्र प्रभारी के घर-कार्यालय पर छापा, 16 लाख नगद सहित दस्तावेज जब्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6 एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कबीरधाम। जिले में कथित धान घोटाले की जांच तेज हो गई है। धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस अब तक 6 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में दबिश देकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है।

लोहारा धान केंद्र प्रभारी के ठिकानों पर कार्रवाई

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालय में रखा कंप्यूटर मिला, जिसे जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धान घोटाले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों के घर और कार्यालयों में भी आगे इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

जांच में सामने आ सकते हैं नए तथ्य

धान घोटाले को लेकर पुलिस की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button