Uncategorised

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़/खरसिया। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत खरसिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मौहापाली मेन रोड पर शराब पीने के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक एवं उसके साथियों से मारपीट करने वाले फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी बरामद किया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल (32 वर्ष) ने पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उसकी कार रुकवाई और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।

लोहे के कड़े से किया जानलेवा वार

पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि फैज खान ने अपने पास मौजूद लोहे के कड़े जैसे कठोर औजार से विनोद रायल के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं तथा काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने फरार आरोपी फैज खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button