रायगढ़ के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर औद्योगिक हादसा सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। हादसे में दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फर्नेस में अचानक हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में कार्य के दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से गर्म धातु और तेज तापमान की चपेट में आकर चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दो श्रमिकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।







