रायगढ़

MBBS इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल : स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने करीब 63 इंटर्न डॉक्टर धरने पर बैठ गए और सरकार से मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की।

एक सप्ताह से कर रहे थे विरोध
इंटर्न डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे। मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने के बाद उन्होंने अस्पताल के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग
आंदोलनरत डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला स्टाइपेंड महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। उनका कहना है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को अधिक स्टाइपेंड दिया जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की है।

पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं। हर बार केवल आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण प्रदेशभर के इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में लगभग 62 इंटर्न डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे हैं। आंदोलन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी
इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि मांग पूरी होने के बाद वे फिर से मरीजों की सेवा में लौटेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button