रायगढ़

रायगढ़ : चलती ट्रेन से गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, भूपदेवपुर के पास हुआ हादसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायपुर से सुपरफास्ट ट्रेन से रायगढ़ लौट रहे 27 वर्षीय युवक की भूपदेवपुर के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सारंगढ़ जिले के ग्राम कुटेला निवासी हरिदास मानिकपुरी पिता घनश्याम दास मानिकपुरी के रूप में हुई है।

काम की तलाश में गया था रायपुर

मिली जानकारी के अनुसार हरिदास मानिकपुरी तीन-चार दिन पहले काम की तलाश में अपने रिश्तेदार के यहां रायपुर गया था। रविवार रात वह किसी सुपरफास्ट ट्रेन से रायगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान भूपदेवपुर के पास अज्ञात कारणों से वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

हादसा अप लाइन के खंभा नंबर 600/1921 के पास हुआ। ट्रेन से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।

जेब से मिला ट्रेन टिकट और मोबाइल

पुलिस ने मृतक की जेब की जांच की तो उसके पास रायपुर से रायगढ़ तक का ट्रेन टिकट, मोबाइल फोन और 740 रुपये नकद मिले। पुलिस ने शव को रायगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मोबाइल का लॉक खुलवाकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी।

पिता ने की पहचान

मंगलवार सुबह मृतक के पिता घनश्याम दास अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे हरिदास के रूप में की। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button