Uncategorised

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर में नकद भुगतान से इंकार, शिकायत पहुँची अधिकारियों तक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रेलवे आरक्षण काउंटर पर केवल ऑनलाइन भुगतान की बाध्यता लागू करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के काउंटर नंबर 6 पर तैनात एक क्लर्क ने नकद भुगतान से टिकट देने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुँच गया है।

रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य गोपाल अग्रवाल ने इस संबंध में चेयरमैन सहित महाप्रबंधक और डीआरएम को शिकायत भेजी है। शिकायत के अनुसार, अग्रवाल ने अपनी चचेरी बहन की टिकट बनवाने के लिए अपने कर्मचारी को आरक्षण काउंटर भेजा था। करीब एक घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद जब उनकी बारी आई, तो क्लर्क ने नकद राशि लेने से मना कर दिया और केवल ऑनलाइन भुगतान की शर्त रखी।

अग्रवाल का कहना है कि इसके संबंध में कोई आधिकारिक आदेश काउंटर पर नहीं दिखाया गया। नकद भुगतान न लेने की वजह से आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। जिनके पास मोबाइल से भुगतान की सुविधा नहीं है, वे टिकट नहीं ले पा रहे और मजबूरी में दलालों से टिकट खरीदने को विवश हो रहे हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि दलाल प्रति टिकट 50 से 200 रुपए तक अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं। अग्रवाल ने रेलवे से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करने और यात्रियों को नकद भुगतान की सुविधा बहाल करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button