देश विदेश
Renault Triber Turbo लॉन्च: 7-सीटर कार में मिला दमदार टर्बो इंजन, कीमत ₹7.84 लाख से शुरू

100hp की पावर और 180Nm टॉर्क के साथ आई नई ट्राइबर, कंपनी का दावा- 21 kmpl तक माइलेज; टॉप मॉडल की कीमत ₹8.99 लाख
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए Renault ने अपनी लोकप्रिय Triber का नया टर्बो वर्जन पेश किया है। कंपनी ने Renault Triber Turbo को ₹7.84 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। नई ट्राइबर में पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह कार 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
नई Renault Triber Turbo में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर HR10 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी की Kiger और Duster जैसी कारों में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ट्राइबर टर्बो के लिए इंजन मैनेजमेंट सिस्टम को अलग तरीके से ट्यून किया गया है।
यह इंजन 100hp की अधिकतम पावर और 180Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के दावे के अनुसार, नई ट्राइबर





