छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, बिल्हा देश में प्रथम तो बिलासपुर को मिला दूसरा स्थान

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर नगर निगम को राज्य में स्वच्छता के लिए मिला पहला पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में किया सम्मानित

रायपुर। स्वच्छता और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है।

बिल्हा ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत बिल्हा ने अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय बनी है।

स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन में बिलासपुर दूसरे स्थान पर

बिलासपुर ने स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से शहर को स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिली है।

रायपुर नगर निगम को राज्य में पहला पुरस्कार

स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर नगर पालिक निगम को छत्तीसगढ़ में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा नगरीय निकायों ने अलग-अलग श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा संबंधित नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्तों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किए।

केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे। प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को मिले इन पुरस्कारों से छत्तीसगढ़ के स्वच्छता प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button