रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश: जुर्डा रेलवे फाटक के पास जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, ₹7,920 नकद और 3 मोबाइल जब्त

Advertisement
Advertisement Carousel

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुर्डा रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7,920 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

52 पत्ती से लगा रहे थे हार-जीत का दांव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

घेराबंदी कर चार जुआरियों को पकड़ा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च जलाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे चार जुआरियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 7,920 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन अंकुश के तहत अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button