पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की प्रेस वार्ता सम्पन्न,भुपेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया…।


पूर्व विधायक,जननेता रौशनलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने आए थे रमन सिंह..।।

सिंघघोष/रायगढ़-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह आज रायगढ शहर पहुंचे। वे शहर के दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व विधायक जननेता रौशनलाल अग्रवाल को श्रद्धाजंलि देने शहर आये थे। श्रद्धाजंलि सभा मे जाने के पूर्व वो भाजपा कार्यालय गए वहां पत्रकार वार्ता में रमन सिंह ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया की वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल कर रही है राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री के संरक्षण में तबादला उद्योग चल रहा है। जिसके अंतर्गत अधिकारियों का तबादला उनकी सुविधा की जगह के हिसाब से पैसा लेकर खुलेआम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया और उनकी पुलिस अपने ही प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान नही कर आप रही है। पुलिस का काम राज्य में विभिन्न तरह के अपराधों को संरक्षण देना रह गया है। इसके लिए उन्होंने राजनांदगांव के एक नक्सल प्रभावित गांव का जिक्र करते हुए कहा कि 60 से अधिक ग्रामीण परिवारों को बाकायदा थाना प्रभारी के द्वारा नोटिस चिपकाकर कहा जा रहा है,कि हम आपकी सुरक्षा नहीं कर सकते। आप सब कही और जाकर रह सकते हैं इस प्रकार आम जन की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ कई सवाल खड़े किए हैं। छत्तीसगढ़ में सड़कों की खराब हालत को देखते हुए प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर जल्दी भाजपा आंदोलन करेगी और एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का प्रदर्शन किया जाएगा। धान खरीदी को लेकर उन्होंने बहुत ही व्यंगात्मक तंज कथा उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसान का धान पानी से कम किसान के आंसुओं से ज्यादा भीगा है।
उन्होंने पूर्व विधायक रोशन लाल के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधवाया। उन्होंने प्रेस के समक्ष कहा कि स्व. रोशन लाल की कार्यप्रणाली बहुत ही सुलझी और सुनियोजित थी। अपने शासन काल में उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों को हमेशा यह समझाइस दी थी कि अगर आप को विधायकी देखनी है तो एक बार रायगढ़ हो आओ। वहां रौशनलाल जी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा,स्व.रौशनलाल उनके शासनकाल के सबसे अच्छे विधायकों में से एक थे। उनका इस तरह अचानक से चले जाना न केवल परिवार और उनके विधानसभा बल्कि पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। इधर प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2015 से 2021 के बीच प्रदेश में पत्रकारों की लगातार गिरफ्तारियों और प्रताड़नाओं को लेकर किये गए सवाल पर पूर्व मुखिया ने कहा कि वर्तमान काल मे उनके शासन काल की अपेक्षा पत्रकारों पर प्रताड़नाएं बढ़ी है। वर्तमान सरकार आईने में अपना चेहरा देंखने से घबराती है। इसलिए आईना तोड़ना अर्थात प्रेस को दबा कर रखना चाहती है। उनके समय पत्रकारों के लिए वार्ता के द्वार हमेशा खुले थे जो आज बन्द हैं। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एक असहज घटना भी घटी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठे वरिष्ठ भाजपाई गिरधर गुप्ता जगन्नाथ पाणिग्रही गुरपाल भल्ला उमेश अग्रवाल के अलावा कुछ युवा नेता भी बैठे रहे परन्तु भाजपा के स्टार पर्सन एवं पूर्व आई ए एस ओपी चौधरी को मंच पर जगह नही दी गई थी। हालांकि बाद में इस गलती का एहसास होने पर उन्हें स-सम्मान मंच पर बुलाया गया। प्रेस वार्ता से फारिग होकर स्थानीय भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद पूर्व मुखिया वापस रायपुर रवाना हो गए। वहीं शहर के मंगलम भवन प्रांगण में अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कई गणमान्य नागरिक व पत्रकार गण शामिल हुए। यहां आने वालों में लोगों में कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल और विधायक प्रकाश नायक भी शामिल थे। केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने रौशनलाल जी की आकस्मिक मृत्यु को प्रदेश के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति बताई।