रायगढ़

गस्त दौरान कोतवाली पुलिस के पकड़ में आया स्कुटी पर अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहा युवक…।आरोपी से 10 बेलेंडर इस्प्राईड,12 बीयर बॉटल और स्कुटी जप्त….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन दौरान आवश्यक वस्तुओं/माल की आपूर्ति हेतु गोदामों से लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति रात्रि 11 से सुबह 04 बजे तक दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी प्रभारियों को इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ अवांछित गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 30/04/2021 को थानाक्षेत्र में गस्त कर रही कोतवाली थाने के उप.निरी. नंदलाल पैंकरा एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर रात्रि चेक गस्त पेट्रोलिंग दौरान पंचधारी की ओर से दुपहिया में शराब लेकर आने की सूचना पर बिजली आफिस चांदमारी के पास नाकेबंदी कर सुबह करीब 04:00 बजे स्कुटी हिरो होण्डा एक्टीवा क्रमांक CG-13-AH-1859 में आते युवक को रोककर चेक किया गया। वाहन में रखे एक नीला रंग का प्लास्टिक थैला में 10 नग बेलेंडर इस्प्राईड (375 ml) एवं 12 नग बीयर किंग फिशर स्ट्रांग मिला। पूछताछ में युवक अपना नाम कपिल अहमद पिता महरूम शाकिल अहमद उम्र 30 साल साकिन मधुबन पारा थाना कोतवाली जिला रायगढ बताया। आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के लिये शराब लेकर आना कबूल किया जिससे कुल 11 लीटर 550 एमएल कीमत 6900 रूपये अंग्रेजी शराब एवं स्कुटी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button