जनता कांग्रेस छ्ग( j) कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस…।।

सिंहघोष/रायगढ़-15.8.21- जिले की भावी राजनीति में हलचल मचाने वाली क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस जे की रायगढ़ इकाई जनता से जुड़े मुद्दों में लगातार सक्रिय हो रही है। वही पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्सवों में भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय रायगढ़ के लोचन नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पार्पण करने के बाद नियत समय पर ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्र गीत गाया व देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।
आज के कार्यक्रम ने शहर अध्यक्ष आशीष उपाध्याय,शहर उपाध्यक्ष प्रिंकल दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष शहर पिंटू सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण जय सोनी छात्र मोर्चा अध्यक्ष कुनाल सिंह राजपूत पायल राजपूत,अंजना बंजारे,जमुना देवांगन,श्रवण सिदार सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।