Uncategorised

जनवरी 2026 तक नक्सलियों को सरेंडर का मौका, पुनर्वास पर भी फैसला संभव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों के सरेंडर और पुनर्वास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय नक्सलियों के सरेंडर की अंतिम तारीख तय कर सकता है। अनुमान है कि जनवरी 2026 तक ही सरेंडर और पुनर्वास की अंतिम तारीख हो सकती है।बता दें कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है।

 इधर एक अन्य खबर में नक्सली कमांडर गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को जिस जगह पर जवानों ने मार गिराया है, ओड़िसा के कंधमाल जिले के उसी जंगल में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। सर्च ऑपरेशन के बीच आज जवानों ने कंधमाल जिले के उसी जंगल में दो आईईडी रिकवर किया है।
जवानों ने मौक़े पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौक़े पर और भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका में जवानों का ऑपरेशन लगातार जारी है और इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग ओड़िसा पुलिस के IPS अखिलेश्वर सिंह डीआईजी ऑपरेशन लगातार कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button