रायगढ़

सत्तीगुड़ी चौक पर नगर कोतवाल को मिली अकेली अबोध बच्ची…..। बच्ची पर झपट रहे थे आवारा कुत्ते, टीआई और स्टाफ गाड़ी से उतार कर बच्ची को बचाया….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- आज दिनांक 10/05/2021 के शाम कोतवाली टीआई मनीष नागर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक ललित प्रधान (थाना यातायात) शहर के पाइंट ड्यूटी चेक करते हुये टाऊन पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग करते हुए करीब 4:30 बजे सत्तीगुड़ी चौक से आगे बढ़े तो देखे एक 2-3 साल की बच्ची गौशाला रोड तरफ से सत्तीगुड़ी चौक की ओर आ रही थी, घड़ी चौंक के पास 2,3 आवारा कुत्ते बच्ची के पीछे थे। बच्ची कुत्तों से बचने दौड़ी तो कुत्ते बच्ची पर झपट पड़े,जिसे देख कोतवाली टीआई नागर और स्टाफ तुंरत गाड़ी से नीचे उतरे और दौड़कर चिल्लाते हुए ईट, पत्थर उठाकर कुत्तों को डराये तो कुत्तें बच्ची को छोड़कर भागे। बच्ची से टीआई नागर उसका नाम पता पूछने पर सहमी बच्ची अपना रश्मि और पिता का नाम विनोद जिसे ऑटो चलाना बताई है। कोतवाली टीआई बच्ची को बिस्किट और चोकलेट देकर उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर उसके घर का पता लगाते हुए उसके माता-पिता को ढूंढने पर बच्ची की नानी मिली जिनको बच्ची को सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button