रायगढ़

संस्कार पब्लिक स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शनगीता परिवार एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा संयुक्त आयोजन

सिंहघोष/रायगढ़- जिले प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने गीता परिवार के द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में शानदार भागीदारी करते हुए वहां के विद्यार्थियों ने उच्च स्थान प्राप्त किया। संस्था के मार्गदर्शक एवं विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि गीता परिवार ने भारतीय संस्कृति को बच्चों के बीच कायम रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन विप्र फाउंडेशन के साथ मिलकर किया। जिसमें 43 देशों के लगभग ढाई लाख बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें 5 वर्ष की उम्र से लेकर 15 वर्ष की उम्र तक के बच्चे शामिल हुए। 16 मई से आरंभ हुए कार्यक्रम में लगातार 15 दिवस तक भारत की संस्कृति से संबंधित 7 से 9 विडियो भेजे जाते रहे। जिसमें सभी बच्चे विडियो सुनकर अंत में दिए गए प्रश्नों का जवाब देकर भेजते थे। इन विडियों में प्रार्थना, प्रेरक कथाएं,भक्त प्रह्लाद की कहानी, ईश्वर से संबंधित कहानियां, योग के कई आसन, प्रेरक गीत आदि भेजे जाते थे। जिसमें रोज लगभग 100 बच्चों को पुरस्कृत किया जाता था। इसी में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च स्थान बनाया। जिसमें कु.अमिशा पटेल, किरण परजा,आरव पंडा आदि शामिल है।
प्रदेश विप्र फाउंडेशन सांस्कृतिक विकास हेतु कटिबद्ध
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सोनाली शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन बच्चों के शारिरीक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास के लिए कटिबद्ध है। आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं हम लगातार आयोजन करते रहेंगे। रायगढ़ के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने प्रदेश विप्र फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा इतने शानदार कार्यक्रम में बच्चों को शामिल कर भारतीय संस्कृति की जानकारी दी गई इसके लिए विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ को साधुवाद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button