रायगढ़

महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन जारी….।।

सिंहघोष/रायगढ़- शहर में कांग्रेसियों के द्वारा विधायक रायगढ प्रकाश नायक की उपस्थिति में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज दूसरे दिन भी जमकर प्रदर्शन जारी रहा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश मे बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर जिले स्टेशन चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। काँग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत निधियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादकों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में यह आंदोलन जारी है। आज दोपहर 12 बजे स्टेशन चौक रायगढ़ में विधायक प्रकाश नायक एवम महापौर जानकी अमृत काटजू की उपस्थिति व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया गया। जिसमे आकर्षण का केंद्र यह रहा कि रिक्शे के उपर रखकर स्कूटी को घुमाया गया। उनके अनुसार लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर अब खाद्यान्नों पर दिखने लगा है। नमक से लेकर तेल तक महंगा हो गया है। इसका असर लोगों के रहन-सहन से लेकर खानपान तक पड़ने लगा है। बाजार से जुड़े जानकारों की मानें तो बीते तीन महीने में आम आदमी की जरूरत के ज्यादातर सामानों की कीमतों में तीन से बारह फीसद तक की बढ़ोतरी हो गई है। मालभाड़ा बढ़ने से ज्यादातर सामान महंगे हो गए हैं।आज के उक्त प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button