छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का आंदोलन जारी, केलो नदी में जल सत्याग्रह

रायगढ़ । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर अनिश्
चितकालीन हड़ताल पर डटे NHM कर्मचारियों ने बुधवार को आंदोलन के 24वें दिन नया तरीका अपनाते हुए जल सत्याग्रह किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी दोपहर को रायगढ़ की केलो नदी के खर्राघाट पुल के पास पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक नदी के पानी में खड़े रहकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारी संघ के सचिव वैभव डियोडिया ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अब कर्मचारियों को आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए।”
यह हैं NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगें –
1. नियमितीकरण और स्थायीकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. ग्रेड पे का निर्धारण
4. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि
5. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
6. नियमित भर्ती में आरक्षण का प्रावधान
7. अनुकम्पा नियुक्ति
8. मेडिकल और अन्य अवकाश की सुविधा
9. पारदर्शी स्थानांतरण नीति
10. 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा












