रायगढ़

रायगढ़ में ‘POLICE-YOUTH UNITY SPORTS’ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज अग्रोहा भवन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

महापौर जीवर्धन चौहान रहे मुख्य अतिथि

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिग्री लाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने की सराहना

महापौर जीवर्धन चौहान ने रायगढ़ पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इससे जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

डिग्री लाल साहू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि “फिट रहेंगे तब हिट रहेंगे।”

एसएसपी बोले- खेल युवा शक्ति को सही दिशा देते हैं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से साइबर अपराध, ट्रैफिक जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा जैसे अभियान चला रही है। इसी कड़ी में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ मंच और अवसर देने की है।

160 खिलाड़ियों और 10 दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में 160 बालक-बालिकाओं के साथ 10 दिव्यांग बच्चों ने भी हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मुकाबले अंडर-14 और अंडर-17 बॉयज एवं गर्ल्स वर्ग में आयोजित किए गए।

विजेताओं को किया सम्मानित

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में निर्णायक मंडल, कोच, रेफरी और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

यादगार रहा आयोजन

समापन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन को सफल और यादगार बनाने में रायगढ़ पुलिस, जिला ताइक्वांडो संघ और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button