रायगढ़

नवीन पँचायत भवन के लोकार्पण में पहुंचे विधायक लैलूँगा..। छ्ग के काँग्रेस सरकार को बताया असली विकास करने वाली सरकार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-14.7.21- शहर के निकटतम ग्राम पंचायत बड़े-अतरमुड़ा में आज नवीन ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम विधायक लैलूँगा की उपस्थिति में विधिवत सम्पन्न हुआ।लोकार्पण कार्यक्रम में आये विधायक लैलूँगा चक्रधर सिंह सिदार ने ग्राम पंचायत के सक्रिय और समर्पित ग्राम जनप्रतिनिधियों की प्रशंसा की और उन्हें अपने ग्राम पँचायत के विकास कार्यों के प्रति इस तरह लजीए रहने की समझाइस दी।

श्री सिदार ने लोकापर्ण के बाद स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से बात की और ग्राम पंचायत की शेष जरूरतों को समझते हुए कहा कि आप ईमानदारी से काम करते रहिए,पेसौं और बजट की चिंता प्रदेश सरकार पर छोड़ दिये। पहली राज्य में सही सरकार सत्तारूढ़ हुई है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित हैं।

यही वजह रही कि घोर कोविड काल मे भी केंद्र की मोदी सरकार से असहयोगात्मक व्यवहार के बावजूद उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य,जीवन, और जरूरतों के अलावा प्रदेश के विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नही होने दी।। आज का यह लोकार्पण कार्यक्रम इस बात का जीवंत प्रमाण है। नवीन ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सरपँच हीरा खडिया,उपसरपंच महेश पटेल के अलावा अन्य ग्रामीण जन-प्रतिनिधि और पँचायत सचिंव रक्षा शर्मा उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button